India China Talk: 16वीं मुलाकात, आंखों में आंखें डालकर बात, PP 15, देमचोक, देप्‍संग पर फोकस

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2022

भारत और चीन के बीच कमांडर लेवल की बैठक लद्दाख में चल रही है। कोर कमांडर लेवल की 16वें दौर की बैठक लद्दाख के चूशूल माल्डो में हो रही है। इस मीटिंग से उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं।  चार महीने के बाद दोनों पक्षों की ओर से बैठक हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस मीटिंग में कुछ मुद्दों पर सहमति बन जाए। पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 जहां पर पिछले दो साल से भारत और चीन के सैनिक आमने सामने तैनात हैं।

इसे भी पढ़ें: सिंगापुर ओपन में पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, चीन की खिलाड़ी को हराकर जीता खिताब

 इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

पीपी 15 वो प्वाइंट है जहां भारतीय सेना साल 2020 से पहले तक गश्त करती रही थी। इसे लेकर भारत फिर से चीन पर यथास्थिति बहाल करने का दबाव बना सकता है। इसके अलावा देपसांग की समस्या भी बहुत पुरानी है। भारतीय सेना पहले पीपी 10, 11 और ए तक अपने अधिकारियों के साथ गश्त करती थी। लेकिन साल 2019 में चीन ने अपने दो सैन्य वाहनों को बॉलटन क्षेत्र में खड़ा कर दिया है जिससे वो भारतीय सेना की गश्त रोक सके।

गौरतलब है कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच आखिरी बातचीत 11 मार्च 2022 को हुई थी। मई 2020 में तनाव शुरू होने के बाद दोनों देशों के बीच कोर कमांडर लेवल की बैठकों के बीच यह सबसे लंबा गैप होगा। 11वें और 12वें दौर की बातचीत में तीन महीने और 22 दिन का गैप रहा था। 

इसे भी पढ़ें: लद्दाख में रहने वाले लोग भी हुए चीन की चाल से परेशान, कभी ब्रिज ब्रिज का निर्माण तो कभी लगा रहा 5G टॉवर


 वार्ता से पहले सीमा के पास जिनपिंग का दौरा

भारत चीन वार्ता से पहले सीमा के पास चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का दौरा हुआ है। जिनपिंग ने शिनजियांग का दौरा किया था। जहां तैनात पीएलए के सैनिकों से जिनपिंग ने मुलाकात भी की थी। सेना के कमांडरों के काम को लेकर जिनपिंग ने बधाई भी दी थी। भारत चीन के बीच वार्ता से पहले इस दौरे को बेहद अहमा माना जा रहा है। चीनी मीडिया के हवाले से जो खबर सामने आई है उसके अनुसार शिनजियांग बॉर्डर के पास जिनपिंग ने 4 दिन बिताए हैं। जहां उन्होंने सैनिकों और अधिकारियों से मुलाकात की और सेना को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी वाली सोच की जरूरतों के बारे में बताया। 


All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: फरहान के तूफानी शतक से Pakistan की Super-8 में एंट्री, नामीबिया को 102 रनों से रौंदा

T20 World Cup में टीम इंडिया का संभावित बदलाव, सैमसन और सिराज को मिल सकता है मौका

T20 World Cup में Abhishek Sharma बने टेंशन, दो बार Zero पर आउट, Gavaskar ने दी खास सलाह

FIH Pro League: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अव्यवस्था से नाराज पाक कप्तान अम्माद बट, महासंघ पर लगाए गंभीर आरोप