India-China Clash: दिग्विजय ने पूछा, चीन से क्यों डरते हैं प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2022

सागर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चीन से युद्ध के खतरे वाले बयान के बाद उपजे विवाद के बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की सरकार और उसकी सेना से डरते क्यों हैं। शुक्रवार को अपनी ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ से इतर प्रेस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है जबकि भारत सरकार सो रही है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है। राहुल के इस बयान के बाद कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की बीच जुबानी जंग छिड़ गयी है।

इसे भी पढ़ें: Golden Jubilee Celebrations: शाह एनईसी के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने मेघालय पहुंचे

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भारत में चीनी आयात दोगुना हो गया है जबकि भारत का निर्यात गिर गया है। सिंह ने आगे आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीतियां चीन को मजबूत करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही हैं। मध्य प्रदेश के मुद्दों पर बोलते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मामले दर्ज कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने बीना, खुरई और सुरखी का दौरा किया और उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले, जिन्हें कथित तौर पर झूठे मामलों में फंसाया गया है और प्रशासन द्वारा परेशान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर पर लगा लाखों का जुर्माना, नहीं होगी कोई कानूनी कार्रवाई

Nikah के लिए अपनाया था इस्लाम, Chahatt Khanna ने धर्म परिवर्तन के Controversy पर तोड़ी चुप्पी

India MEA Briefing: Israel-Lebanon Ceasefire, PoK, Hormuz, Nirav Modi और US-Iran पर भारत ने दिया बड़ा बयान

Delhi Weather Update: तपती गर्मी से मिली राहत, तेज हवाओं संग बारिश, IMD ने जारी किया Yellow Alert