Maldives में भिड़े भारत-चीन, मुइज्जू के दोस्त की उड़ा दी धज्जियां

By अभिनय आकाश | Feb 23, 2024

श्रीलंका और मालदीव के साथ मिलकर भारत ने युद्धअभ्यास शुरू कर दिया है। इसका नाम दोस्ती है। लेकिन बड़ी बात ये है कि मालदीव की राजधानी माले में ये युद्धभ्यास ठीक ऐसे समय पर हो रहा है, जब भारत का मुइज्जु सरकार से विवाद चरम पर है। दूसरी तरफ खुद चीनी जहाज भी माले पहुंचा है। वहीं युद्धभ्यास की बात करें तो इसका ये 16वां संस्करण है। ऐसे में इसे दोस्ती 16 नाम दिया गया है। भारत भी अपना दम दिखाने आईसीजीएस समर्थ, आईसीजीएस अभिनव, आईसीजी डॉनियर के साथ मालदीव पहुंचा है। श्रीलंका और मालदीव के साथ मिलकर भारत का ये युद्धभ्यास कई मायनों में अहम माना जा रहा है। वहीं तीनों देशों के युद्धभ्यास में बांग्लादेश ऑबजर्वर है। 25 फरवरी तक दोस्ती 16 का युद्धभ्यास चलेगा। 

इसे भी पढ़ें: माइंड गेम खेला जाएगा, भारत-चीन संबंधों पर जयशंकर बोले- बेहतर स्थिति प्राप्त करने...

एक तरफ ये युद्धभ्यास चल रहा है तो दूसरी तरफ चीन इस पर नजर गड़ाए बैठा है। चाइनिज रिसर्च वेसल जियांग यांग होंग ने माले बंदरगाह के पास लंगर डाला है। चीन की इस हरकत और मालदीव सरकार को उसे सहयोग कर जहाज को आने देना भारत को पसंद नहीं आया। भारत ने इसकी गतिविधियों पर चिंता जाहिर की है। चीनी जहाज मालदीव के विशेष आर्थिक क्षेत्र के पास करीब एक महीना बिताने के बाद 22 फरवरी को माले पहुंचा। बड़ी बात ये है कि इस रिसर्च वेसल ने मुइज्जू की चीन की राजकीय यात्रा खत्म होने के 24 घंटे बाद 14 जनवरी को अपनी यात्रा शुरू की थी। चीन का जहाज माले ऐसे वक्त में पहुंचा है जब भारत के जहाज भी वहां पर मौजूद हैं। 

प्रमुख खबरें

Kerala में वरिष्ठ नागरिकों के बिल का BJP नेता Rajeev Chandrasekhar ने किया स्वागत

Bollywood की Dream Girl Hema Malini मना रही हैं 78वां जन्मदिन, फिल्मों से राजनीति तक रहा जलवा

Durga Puja की मूर्ति में मां की आंखें सबसे खास क्यों होती हैं, आखिर क्या है चक्षुदान?

भारत और US Trade Deal जल्द पूरी होने की उम्मीद, निर्मला सीतारमण ने कही बात