16 घंटे तक चली भारत-चीन के बीच 10वें दौर की सैन्य वार्ता, सैन्य वापसी पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2021

सेना के सूत्र के मुताबिक, भारत और चीन के बीच 10वें दौर की कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता 16 घंटे चली और आज सुबह रविवार को क़रीब 2 बजे मोल्दो में खत्म हुई। भारत और चीन ने हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और डेपसांग समेत फ्रिक्शन पॉइंट से डिसइंगेजमेंट पर चर्चा की। दोनों देशों के बीच हुई दसवें दौर की वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन ने किया हैं जो लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर हैं। वहीं, चीनी पक्ष का नेतृत्व मेजर जनरल लिउ लिन ने किया जो चीनी सेना के दक्षिणी शिनजियांग सैन्य जिले के कमांडर हैं।

प्रमुख खबरें

Connaught Place और दिल्ली के बाजारों में बार-बार प्रदर्शन से कारोबार ठप, व्यापारियों ने PM से मांगी मदद

Poonam Raut ने अंतरराष्ट्रीय Cricket के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, 12 साल का सफर खत्म

Delhi में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले Abhijit Dipke और नेहा बोरा समेत 150 लोग हिरासत में

New Zealand दौरे के लिए Team India का ऐलान, Test और ODI में Shubman Gill संभालेंगे कप्तानी