City of Thousand Temples: भारत की 'City of Thousand Temples', जानिए क्यों है इतनी खास यह नगरी

By अनन्या मिश्रा | Jul 03, 2026

हमारे यहां भारत में घूमने-फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें मौजूद हैं। वहीं भारत घुमक्कड़ों से भरा हुआ है। आमतौर पर लोग पहाड़ों और बीच पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में स्प्रिचुअल टूरिस्म का क्रेज लोगों में काफी देखने को मिल रहा है। बता दें कि भारत में कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां पर सिर्फ घूमना नहीं बल्कि इतिहास और आध्यात्मिकता को महसूस करना भी है।

हजार मंदिरों की नगरी

कांचीपुरम को हजारों मंदिरों का शहर इसलिए कहा जाता है, क्योंकि पुराने समय में यहां पर करीब 1000 मंदिर थे। यह मंदिर अलग-अलग राजवंशों, चोल, पल्लवों और विजयनगर के समय में बनवाए गए थे। आज भी यहां पर 100 से अधिक बड़े और खूबसूरत मंदिर देखने को मिलेंगे। यह मंदिर अपनी नक्काशी और वास्तुकला के लिए दुनियाभर में फेमस है।

क्यों खास है यहां के मंदिर

कांचीपुरम में जितने भी मंदिर है, वह सिर्फ पूजा के लिए नहीं बल्कि कला और इतिहास का जीता-जागता उदाहरण है।

कैलाशनाथर मंदिर

यह मंदिर शहर का सबसे पुराना मंदिर है। यहां के पत्थरों की नक्काशी काफी ज्यादा खूबसूरत हैं।

एकम्बरेश्वर मंदिर

एकम्बरेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

कामाक्षी अम्मन मंदिर

कामाक्षी अम्मन मंदिर की गिनती शक्तिपीठों में होती है।

सुकून का होगा एहसास

अगर आप भी कांचीपुरम जाती हैं, तो आपको यहां पर सुकून का एहसास होगा। यहां पर भीड़ काफी कम होती है और हर ओर मंदिरों की घंटियों की आवाजें सुनाई देती है। यह अपने आप में एक आध्यात्मिक अनुभव है। आप आराम से यहां पर मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। कांचीपुरम में यहां की संस्कृति को करीब से महसूस कर सकती हैं। वहीं अगर आपको भीड़भाड़ ज्यादा पसंद नहीं है, तो आप यहां पर जा सकती हैं।

शॉपिंग करें

कांचीपुरम का नाम आते ही कांजीवरम साड़ी का जिक्र जरूर होता है। यहां की रेशमी साड़ियां बहुत फेमस है। इन साड़ियों के डिजाइन देखने लायक होती है और यहां पर घूमने के अलावा शॉपिंग का भी मजा ले सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई