नवंबर में India coal imports बढ़ा, आने वाले महीनों में गिरावट की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2026

भारत का कोयला आयात नवंबर में 28.1 प्रतिशत बढ़ा, हालांकि घरेलू संसाधनों की उपलब्धता बढ़ने के कारण आने वाले महीनों में इसमें गिरावट आने की उम्मीद है। इस्पात कंपनी सेल और टाटा स्टील के संयुक्त उद्यम एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड के आंकड़ों से यह जानकारी मिली, जो एक बी2बी ई-कॉमर्स मंच है।

आंकड़ों के मुताबिक नवंबर 2025 में आयात सालाना आधार पर बढ़कर 2.5 करोड़ टन हो गया, जो नवंबर 2024 में 1.95 करोड़ टन था। एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक और सीईओ विनय वर्मा ने कहा, नवंबर में आयात की मात्रा में वृद्धि मुख्य रूप से इस्पात मिलों द्वारा सर्दियों के भंडार को फिर से तैयार करने के कारण हुई

। इसके अलावा, कुछ खरीदारों ने नई पोजीशन ली क्योंकि समुद्र के रास्ते आने वाले कोयले की कीमतें कमजोर बनी हुई थीं। हालांकि, आने वाले महीनों में हम घरेलू उपलब्धता बढ़ने के कारण आयात में गिरावट की उम्मीद कर रहे हैं।

नवंबर 2025 के कुल आयात में नॉन-कोकिंग कोल का आयात 1.42 करोड़ टन रहा, जबकि एक साल पहले इसी माह में यह आंकड़ा 1.23 करोड़ टन था। समीक्षाधीन अवधि में कोकिंग कोल का आयात 65 लाख टन रहा। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर अवधि में कोयला आयात बढ़कर 18.61 करोड़ टन हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 18.20 करोड़ टन था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bolivian Air Force Plane Crash | नए बैंक नोट ले जा रहा बोलिवियाई एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, 15 लोगों की मौत

Shimla Municipal Corporation में भारी हंगामा! महापौर ने 9 भाजपा पार्षदों को किया सस्पेंड, महिला मेयर की मांग पर अड़ा विपक्ष

केजरीवाल को बरी करने वाले जज Jitendra Pratap Singh कौन हैं? कांग्रेस और भाजपा नेताओं पर भी चला है चुके हैं न्यायिक हंटर!

DRDO की बड़ी कामयाबी: स्वदेशी एयर डिफेंस मिसाइल VSHORADS के तीन सफल परीक्षण, अब सेना में शामिल होने को तैयार