भारत ऐसी स्थिति आया, जहां उसकी बात सुने बिना कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लिया जा सकता, गुजरात में बोले अमित शाह

By अभिनय आकाश | Sep 26, 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। जहां वह अहमदाबाद जिले में एक किसान सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र भाई ने पिछले आठ वर्षों में किसानों की आय को दोगुना करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम लागू किए हैं। पीएम मोदी भारत को ऐसी स्थिति में ले गए हैं जहां भारत की बात सुने बिना कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लिया जा सकता। पीएम के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य और चिकित्सा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दे रही है। देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 2013-14 में 387 से बढ़कर 2022 में 596 हो गई है।

इसे भी पढ़ें: गुजरात दौरे के दौरान बोले CM केजरीवाल, कांग्रेस को वोट दिया तो सोनिया का बेटे और बीजेपी को वोट दिया तो अमित शाह के बेटे की होगी तरक्की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 26 सितंबर को गुजरात के अहमदाबाद शहर के पास एक फ्लाईओवर और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। गुजरात सरकार की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (AUDA) ने रिंग रोड के व्यस्त भदज सर्कल पर यातायात की भीड़ को कम करने के लिए 73 करोड़ रुपये की लागत से छह लेन के इस फ्लाईओवर का निर्माण किया। 

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल