Saudi Arabia में हुए हमलों में 1 भारतीय की मौत, MEA ने की कड़ी निंदा

By अभिनय आकाश | Oct 22, 2026

भारत ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को सऊदी अरब में हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा की। इन हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। भारत ने कहा कि नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाले ये हमले "पूरी तरह से अस्वीकार्य" हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: अटलांटिक महासागर का नाम बदलकर ये कर दो...गूगल के CEO से ट्रंप ने की ऐसी डिमांड, सुनते ही सुंदर पिचाई बोले- बिल्कुल नहीं

विदेश मंत्रालय ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। विदेश मंत्रालय ने कहा हम पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। रियाद में भारतीय दूतावास सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान करेगा। भारत ने इस बात को भी दोहराया कि आम नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "हम सऊदी अरब के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता से खड़े हैं, ताकि वे अपनी संप्रभुता की रक्षा कर सकें। हमें उम्मीद है कि इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

Diljit Dosanjh के JLN Stadium कॉन्सर्ट को Delhi Police ने नहीं दी अनुमति

Mekedatu Project: 20 बोरहोल से सिर्फ जांच होगी, वन भूमि डायवर्जन नहीं, केंद्र से बोला कर्नाटक

Congress देश के बंटवारे के लिए जिम्मेदार, Rahul Gandhi पर भड़के RSS नेता Indresh Kumar

वोट चोरी एक साबित हकीकत, जयराम रमेश बोले- झूठ के जरिए ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा इकोसिस्टम