जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिये भारत अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग: जावड़ेकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2020

नयी दिल्ली। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिये वैश्विक स्तर पर जारी उपायों को लागू करने के प्रति भारत सजग एवं प्रतिबद्ध भागीदार के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। जावड़ेकर ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिये विभिन्न देशों के संगठन ‘कोप’ के इस साल ग्लासगो में होने वाले 26वें सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को बताया कि भारत सम्मेलन को सफल बनाने के लिये सकारात्मक भूमिका का निर्वाह करेगा। जावड़ेकर ने इस सिलसिले में कोप 26 की नवनियुक्त अध्यक्ष ब्रिटेन की पूर्व मंत्री क्लेयर ओ’नील के साथ बैठक कर सम्मेलन की कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया। 

इसे भी पढ़ें: दविंदर को कौन दे रहा था संरक्षण, मामले पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री खामोश क्यों हैं: राहुल

उल्लेखनीय है कि कोप की 25 वीं बैठक पिछले साल दिसंबर में स्पेन के मेड्रिड में आयोजित हुयी थी। इसमें जावड़ेकर ने विकसित देशों से पर्यावरण हितैषी हरित प्रौद्योगिकी विकासशील देशों को मुहैया कराने की जिम्मेदारी का निर्वाह अविलंब करने की अपील की थी। 

प्रमुख खबरें

चंदा चोरी विवाद के बीच अयोध्या पहुंच रहे CM योगी, मंच से नदारद रहेंगे Champat Rai!

Cristiano Ronaldo ने FIFA World Cup में रचा नया इतिहास, बने सबसे उम्रदराज़ आउटफ़ील्ड स्टार्टर

Vastu Tips: Main Door पर क्यों जरूरी है स्वास्तिक? जानें इसके Vastu Secrets और चौंकाने वाले फायदे

रिकॉर्ड ब्रेकर Smriti Mandhana का जलवा, TIME ने माना उन्हें सबसे प्रभावशाली हस्ती