भारत ने सीएए, एनआरसी को लेकर दुनिया भर में देशों से सम्पर्क किया: विदेश मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2020

नयी दिल्ली। भारत ने नये नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मुद्दे पर दुनिया भर के देशों से सम्पर्क किया है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को दी।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर दुनिया भर के देशों से सम्पर्क किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस बात पर जोर दिया कि कानून (सीएए) सिर्फ प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्राप्त करने में तेजी लाता है। यह संविधान के बुनियादी ढांचे को नहीं बदलता।’’ इस पर कि भारत..जापान सम्मेलन कब आयोजित होगा जिसे गुवाहाटी में पिछले महीने विरोध प्रदर्शनों के बाद स्थगित कर दिया गया था, कुमार ने कहा कि इसके लिए तारीखों को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Digital Age में ब्रेन स्ट्रोक का नया लक्षण Dystextia, मोबाइल पर गलत मैसेज भेजना हो सकता है Stroke का संकेत

Meta Copyright Management Tool: दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्सेस पॉलिसी पर मांगा जवाब, सिस्टम में दिखीं खामियां

Parliament में विपक्ष का हंगामा चर्चा से भागने की साजिश, Nitin Nabin बोले- जनता जानती है कौन दोषी

UP Rojgar Mela: प्रतापगढ़ में युवाओं के लिए बड़ा अवसर, 13 अगस्त को Job Fair में ₹31000 तक मिलेगी Salary