रूस में World Skills प्रतियोगिता में भारत ने रचा इतिहास, जीते चार पदक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2019

कजान (रूस)। यहां आयोजित 45वीं ‘वर्ल्डस्किल्स’ प्रतियोगिता में भारतीय दल ने इतिहास रचते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम कर लिए हैं। इस स्पर्धा में भारत ने पहली बार 2007 में हिस्सा लिया था और तब से यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले 2017 में भारतीय टीम ने उत्कृष्टता के लिए एक रजत, एक कांस्य और नौ पदक अपने नाम किए थे।ततारस्तान में आयोजित एक समारोह में मंगलवार को 45वीं ‘वर्ल्डस्किल्स’ प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई।

इसे भी पढ़ें: मार्नस लाबुशेन ने रचा इतिहास, दर्ज कराया इस खास क्लब में अपना नाम

सपर्धा के आयोजकों ने बताया कि एस. अश्वथ नारायण (25) ने जल प्रौद्योगिकी में स्वर्ण पदक जीता और प्रणव नुतालपट्टी (17) ने वेब प्रौद्योगिकी में रजत पदक अपने नाम किया। पश्चिम बंगाल के संजय प्रमाणिक (21) और महाराष्ट्र की श्वेता रतनपुरा (22) ने क्रमश: आभूषण और ग्राफिक डिजाइन प्रौद्योगिकी में कांस्य पदक जीते। भारत एक मजबूत, 48 सदस्यीय दल के साथ दुनिया की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता, ‘वर्ल्डस्किल्स कजान 2019’ में63 देशों से मुकाबला करने पहुंचा था।

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने तमिल नेताओं से की बात, चक्रवात दित्वा की तबाही के बाद भारत के प्रयासों पर प्रकाश डाला

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा, गुजरात में 40 लाख से अधिक छात्रों के लिए मुख्यमंत्री पौष्टिक अल्पाहार योजना शुरू

मनरेगा के मूल उद्देश्य को कमजोर कर रहा केंद्र, किसान मजदूर संघर्ष समिति ने लगाए आरोप

SIR के बाद Madhya Pradesh की ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 42 लाख से ज्यादा नाम मतदाता सूची से कटे