हम करेंगे सहायता...भारत ने की मालदीव को दी जाने वाली मदद में की कटौती, दुनिया से भीख मांगने वाले पाक ने कर दी छोटा मुंह बड़ी बात

By अभिनय आकाश | Feb 02, 2024

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने मालदीव को हिंद महासागर में द्वीप राष्ट्र की अत्यावश्यक विकास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपने समर्थन का आश्वासन दिया। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान, पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधान मंत्री अनवर-उल हक काकर ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: Israel का साथ छोड़ रहे अमेरिका-ब्रिटेन? फलस्तीन को देश की मान्यता देने पर हो रहा विचार

बता दें कि देश चुनाव में जाने वाला है। पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. गुडलक जोनाथन के नेतृत्व में राष्ट्रमंडल की 13 सदस्यीय पर्यवेक्षक टीम देश की चुनावी प्रक्रिया का स्वतंत्र और व्यापक मूल्यांकन करने आएगी। राष्ट्रमंडल सचिवालय के मीडिया और जनसंपर्क मामलों के प्रभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी। पाकिस्तान में आम चुनाव के तहत आठ फरवरी को मतदान होगा और करीब 12.8 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Manika Plastech का IPO 11 सितंबर से खुलेगा, कंपनी जुटाएगी 125.5 करोड़ रुपये

Bharat Jodo Yatra के पूरे हुए 4 साल, Congress ने बताया राजनीति का परिवर्तनकारी मोड़

Jharkhand CID ने JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Video | मुझे बचा लो... चेहरे पर खून और धूल लपेटे छात्र ने किया SOS वीडियो कॉल, सत्य निकेतन हादसे की खौफनाक तस्वीर