By अभिनय आकाश | Sep 15, 2026
उधर ढाका के सत्ता के गलियारों में बैठकर भारत के साथ हुए 101 समझौतों को फाड़कर रद्दी की टोकरी में फेंकने की कसमें खाई जा रही थी और इधर अचानक दिल्ली की तरफ से एक ऐसा साइलेंट बटन दबा कि पूरे बांग्लादेश में सन्नाटा पसर गया और बत्ती गुल हो गई। धमकी दिए अभी 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि 1600 मेगावाट का अडानी पावर प्लांट अचानक से आधा हो गया। ढाका से लेकर चटकांव तक फैक्ट्रियों के सायरन खामोश हो गए और भारत को आंखें दिखाने वालों के पसीने छूट गए। जिस पाकिस्तान ने 1971 में बांग्लादेश की जमीन पर 30 लाख मासूमों का खून बहाया था। आज उसी दिवालिया मुल्क के साथ मिलकर भारत खिलाफ बंद कमरों में क्या खिचड़ी पक रही है और कोलकाता एयरपोर्ट से लेकर पावर ग्रिड तक भारत ने अचानक बांग्लादेश की आर्थिक सांसों पर शिकंजा क्यों कस दिया है? बांग्लादेश के जूनियर विदेश मंत्री मंच पर खड़े होकर बड़े घमंड से कहते हैं कि बांग्लादेश अब भारत की बात नहीं मानेगा और भारत उनके लिए दुनिया के किसी भी आम देश जैसा है। लेकिन इस बयान को आए अभी ठीक से 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि झारखंड में मौजूद अडानी पावर के 1600 मेगावाट कैपेसिटी वाले गोड्डा अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट की 800 मेगावाट की एक पूरी यूनिट अचानक से ट्रिप कर जाती है।
वैसे हम सभी जानते हैं कि भारत को असम, त्रिपुरा और मिजोरम जैसे अपने पूर्वोत्तर राज्यों तक जाने के लिए 1600 कि.मी. लंबे और बेहद पतले सिलीगुड़ी कॉरिडोर यानी चिकन नेक से होकर गुजरना पड़ता है। जहां चीन की भी गिद्ध जैसी नजरें लगी रहती हैं। भारत ने बड़ी समझदारी और कूटनीति से चटगांव पोर्ट के इस्तेमाल का स्थाई समझौता किया था। जिससे समुद्र के रास्ते हमारा माल सीधे चटगांव और वहां से कुछ ही घंटों में नॉर्थ ईस्ट पहुंच जाता था। लेकिन अब बांग्लादेश की नई हुकूमत इस रणनीतिक समझौते को तोड़ने और भारतीय जहाजों को बाहर करने की धमकी दे रही है। शायद ढाका के नए आका ये भूल गए हैं कि जिस देश की सेना ने उन्हें कभी दुनिया के नक्शे पर पहचान दिलाई थी वो अपने रणनीतिक हितों से 1 इंच भी पीछे नहीं हटने वाला है। बांग्लादेश का रणनीतिक अंधापन सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। जिस पाकिस्तान की सेना ने ऑपरेशन सच के तहत लाखों मासूम बांग्लादेशियों पर जुल्म ढाए थे। आज ढाका की सत्ता उसी पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत के खिलाफ साजिशें बुन रहे हैं।