Taliban के लिए भारत ने किया बड़े जंग का ऐलान, हैरत में दुनिया

By अभिनय आकाश | Nov 01, 2025

भारत ने अफगानिस्तान के लिए एक बड़ी जंग लड़ने का ऐलान कर दिया है। पहली बार भारत एक ऐसी जंग का हिस्सा बन सकता है जो पहले से ही बर्बाद पाकिस्तान की नींदे उड़ा देगा। भारत ने एक बहुत बड़ी स्ट्रेटजी पर काम शुरू कर दिया है। पाकिस्तान ने कुछ दिन पहले कहा था कि हम भारत को बांग्लादेश की मदद से अब पूर्वी इलाके से घेरेंगे। लेकिन उससे पहले ही भारत ने पाकिस्तान को पश्चिमी इलाके से घेर लिया हैआइए अब आपको बताते हैं कि भारत अफगानिस्तान के लिए कौन सी जंग लड़ने वाला है। दरअसल कुछ दिन पहले अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने ऐलान किया था कि जिस तरह से भारत ने पाकिस्तान का पानी रोका, हम भी ऐसे ही पाकिस्तान का पानी रोकेंगे

इसे भी पढ़ें: भारत छोड़िए तालिबान ने पाकिस्तान से उगलवाया सच, Afghanistan पर ड्रोन अटैक के पीछे ट्रंप का हाथ

लेकिन सबसे दिलचस्प ये है कि भारत ने पहली बार बकायदा बयान देकर कहा है कि हम अफगानिस्तान के लिए कुनार नदी पर बांध बनाने के लिए तैयार हैं। पहले से ही सिंधु जल संधि की मार झेल रहे पाकिस्तान को कुनार नदी ने भी हार्ट अटैक दे दिया है। आपको बता दें कि इकोलॉजिकल थ्रेट रिपोर्ट कहती है कि भारत की ओर से नदियों के प्रवाह को अचानक रोकना या उनको पूरी तरह से मोड़ देना पाकिस्तान के लिए बड़ा संकट पैदा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: जो भारत ने भी नहीं किया, वो तालिबान ने पाकिस्तान के साथ कर दिया, पूरे इस्लामाबाद में हड़कंप!

सिंधु नदी के प्रवाह में कमी की वजह से पहले से ही पाकिस्तान में बर्बादी शुरू हो गई है। लेकिन कुनार नदी के रुकते ही पाकिस्तान के करोड़ों लोग प्रभावित होंगे। कुनार नदी अफगानिस्तान से निकलकर पाकिस्तान में चितराल नदी बनकर काबुल नदी में मिलती है और मजे की बात देखिए कि यही काबुल नदी फिर सिंधु नदी में शामिल हो जाती है। यानी इंडस वाटर ट्रीटी के सस्पेंड होने के बाद सिंधु नदी में जो बचा कुचा पानी था वह कुनार नदी की वजह से हीरहा थालेकिन अब उस पानी को भी रोक दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Michael Phelps ने Beijing Olympics में 8 स्वर्ण पदक जीतकर रचा था इतिहास, जानें 17 अगस्त का इतिहास

Karnataka के हनूर में 3 लोगों की मौत पर भड़का जनआक्रोश, वनकर्मियों पर FIR दर्ज

Bangladesh: PM Tariq Rahman के भारत दौरे के लिए अनुकूल माहौल बनाना जरूरी

Lionel Messi के लिए बुरा सपना बना Nashville मैच, Penalty मिस और करारी हार के साथ टूटा Inter Miami का विजय रथ