भारत ने कनाडा को 7-3 से हराकर शाह कप के फाइनल में किया प्रवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2019

इपोह।स्ट्राइकर मनदीप सिंह की हैट्रिक की मदद से भारत ने कनाडा को 7-3 से हराकर बुधवार को अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। मनदीप ने 20वें, 27वें और 29वें मिनट में गोल दागे।इससे पहले वरूण कुमार ने भारत को 12वें मिनट में बढत दिलाई थी।हाफटाइम में भारत 4.0 से आगे था। कनाडा के लिये मार्क पीयरसन ने 35वें मिनट में गोल दागा।भारत के लिये अमित रोहिदास ने 39वें, विवेक प्रसाद ने 55वें और नीलाकांता शर्मा ने 58वें मिनट में गोल दागा।कनाडा के लिये फिन बूथरायड ने 50वें और जेम्स वालास ने 57वें मिनट में गोल दागे।

इसे भी पढ़ें: शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में मलेशिया को कड़ी टक्कर देगा भारत

अगले मिनट सुरेंदर कुमार ने भारत के लिये पेनल्टी कार्नर बनाया लेकिन रोहिदास उस पर गोल नहीं कर सके।मनदीप और सुमित ने मिलकर तीसरा गोल किया और 29वें मिनट में मनदीप ने हैट्रिक पूरी करके भारत को 4.0 की बढत दिला दी। कनाडा को 35वें मिनट में दूसरा पेनल्टी कार्नर मिला जिस पर मार्क पीयरसन ने गोल दागा । इसके बाद रोहिदास ने जवाबी हमले में चार मिनट बाद गोल किया।आखिरी क्वार्टर में कनाडा ने दो गोल किये जबकि भारत के लिये विवेक सागर प्रसाद और नीलाकांता शर्मा ने गोल किये। कनाडा के लिये 57वें मिनट में जेम्स वालास ने गोल दागा।मनप्रीत को हैट्रिक के लिये मैन आफ द मैच चुना गया। 

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?