U-19 World Cup सेमीफाइनल में भारत का दबदबा, अफगानिस्तान के खिलाफ रनचेज़ में दिखी आक्रामकता

By Ankit Jaiswal | Feb 04, 2026

हरारे के मैदान पर अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल पूरी तरह रंग में आता चला गया। भारत और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि भविष्य के सितारों की झलक भी बन गया।

बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने भारत के सामने 310 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। मौजूद जानकारी के अनुसार, फैसल शिनोज़ादा और उज़ैरुल्लाह नयाज़ई ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं और आख़िरी दस ओवरों में 100 से ज़्यादा रन जोड़कर भारतीय गेंदबाज़ों पर दबाव बनाया।

गौरतलब है कि भारत की गेंदबाज़ी के शुरुआती ओवर काफ़ी कसे हुए रहे, लेकिन डेथ ओवर्स में अफगान बल्लेबाज़ों ने जोखिम उठाते हुए रन गति तेज़ की हैं। हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन ने अहम विकेट जरूर निकाले, लेकिन अफगानिस्तान मजबूत स्कोर तक पहुँचने में सफल रहा।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज़ में शुरुआत की। वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में आत्मविश्वास भरी बल्लेबाज़ी करते हुए तेज़ अर्धशतक जमाया और पावरप्ले में ही मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। उनके साथ एरन जॉर्ज ने भी संयम और आक्रामकता का संतुलन दिखाया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, सूर्यवंशी की 68 रनों की विस्फोटक पारी ने अफगान गेंदबाज़ों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी। कप्तान आयुष म्हात्रे और बाद में आए बल्लेबाज़ों ने रन गति को बनाए रखते हुए स्कोरबोर्ड को लगातार आगे बढ़ाया।

गौरतलब है कि भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रहा हैं और पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा था। वहीं अफगानिस्तान ने भी आयरलैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमों को हराकर अपनी ताकत दिखाई थी।

मैच की मौजूदा स्थिति में भारत मज़बूत स्थिति में नज़र आ रहा हैं और यदि यही लय बनी रही, तो इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल की राह आसान हो सकती हैं।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर