Women Asia Cup 2026: भारत ने Pakistan को 7 विकेट से रौंदा, Charani-Rawat ने ढाया कहर

By अंकित सिंह | Sep 05, 2026

शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के मैच में भारत ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ़ 56 रन का लक्ष्य सिर्फ़ 8.4 ओवर में हासिल कर सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर अपने 150वें मैच में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करते हुए आठवें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर जीत पक्की की। इससे पहले, श्री चरणी और प्रेमा रावत ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी और भारत ने उन्हें सिर्फ़ 55 रन पर समेट दिया। चरणी और रावत, दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए और पाकिस्तान महिला T20I में अपने अब तक के सबसे कम स्कोर पर आउट हो गया।

प्रमुख खबरें

Siddaramaiah के कथित स्टिंग केस में दिल्ली से रितेश पांडे गिरफ्तार, Bengaluru कोर्ट से मिली जमानत

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई