Pakistan पर भारत का डबल अटैक, अब अफगानिस्तान में कर दिया बड़ा धमाका

By अभिनय आकाश | Feb 29, 2024

पाकिस्तान पर भारत ने एक साथ डबल अटैक कर दिया है। जिससे उसकी हालात खराब होती नजर आ रही है। रावी नदी पर बांध बनाकर पाकिस्तान जाने वाले पानी को भारत ने रोक दिया है। लेकिन भारत यही नहीं रूका बल्कि बांध के जरिए ही पाकिस्तान पर दूसरी स्ट्राइक कर दी। भारत ने इंजिनियर्स की एक टीम अफगानिस्तान भेजी है। ये टीम अफगानिस्तान में भारत द्वारा बनाए सलमा बांधी की जांच करेगी। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से पहले 2016 में पीएम मोदी ने इस बांध का उद्घाटन किया था। अफगानिस्तान के इस बांध को भारत ने ही बनाया था। अफगानिस्तान के इस बांध को इंडिया अफगानिस्तान फ्रेंडशिप डैम के नाम से भी जाना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान को 1971 जैसे विभाजन का सामना करना पड़ेगा, तालिबान मंत्री की धमकी के पीछे के क्या है मायने?

भारत के लिए, यह संभवतः 2021 के बाद से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से संबंधित अफगानिस्तान की पहली आधिकारिक यात्रा है। बाकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय की तरह, नई दिल्ली आधिकारिक तौर पर तालिबान शासन को मान्यता नहीं देती है। हालाँकि, 2022 में भारतीय राजनयिकों के काबुल लौटने के बाद से, भारतीय मानवीय सहायता धीरे-धीरे बढ़ी है। पिछले 20 वर्षों में भारत ने अफगानिस्तान में विकास सहायता में 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश किया था, और सलमा बांध भारत की भागीदारी का प्रतीक था। 

प्रमुख खबरें

2 Trillion से 4 Trillion Economy तक का सफर, Hardeep Singh Puri बोले- Sports Ecosystem में आ रही बड़ी क्रांति

Nepal Floods: Mansarovar Yatra पर गए तमिलनाडु के 106 तीर्थयात्री फंसे, बचाव कार्य जारी

पनीर रबर जैसा क्यों हो जाता है? बस ये गलतियां सुधार लें, हर बार बनेगा नरम पनीर

Explained - क्या भारत हमेशा के लिए मुफ़्त UPI का खर्च उठा सकता है?