Malaysia Open में भारत का डबल धमाल, PV Sindhu और Satwik-Chirag Quarter Final में पहुंचे

By अंकित सिंह | Jan 08, 2026

भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी गुरुवार को चल रहे मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) सुपर 1000 प्रतियोगिता में भाग लेते हुए, पूर्व विश्व चैंपियन ने जापान की आठवीं वरीयता प्राप्त तोमोका मियाजाकी को हराकर अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की। बीडब्ल्यूएफ महिला एकल रैंकिंग में वर्तमान में 18वें स्थान पर काबिज दो बार की ओलंपियन ने अपने पहले दौर के मैच में विश्व नंबर 33 की खिलाड़ी सुंग शुओ-युन (चीनी ताइपे) को 21-13, 22-20 से हराकर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

इसे भी पढ़ें: Tennis जगत में हलचल! Novak Djokovic ने PTPA क्यों छोड़ा, बताई ये बड़ी वजह

अब उनका मुकाबला चीन के ताइपे के चेन झी रे/लिन यू चिएह और छठी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के फजर अल्फियन/फिकरी मुहम्मद के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। चिराग और सात्विकसाईराज ने चीन के ताइपे के ली झे-हुई और यांग पो-ह्सुआन को 21-13, 21-15 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। यह मैच मात्र 35 मिनट तक चला।

प्रमुख खबरें

Aly Goni और Jasmin Bhasin की शादी का काउंटडाउन शुरू? एक्टर के जवाब से सोशल मीडिया पर हलचल तेज

घरेलू मोर्चे पर झटके खा रहे राष्ट्रपति ट्रंप पर पड़े असर के राजनीतिक व कूटनीतिक मायने

Health Tips: खरबूजे के बीज हैं अमृत समान, महिलाओं की Health के लिए हैं ये 5 चमत्कारी फायदे

राम मंदिर चंदा घोटाला: RSS के Indresh Kumar बोले, SIT रिपोर्ट का इंतज़ार करें, सरकार करेगी कार्रवाई