भारत ने Sri Lanka के बागान समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनुदान दोगुना किया

By Prabhasakshi News Desk | Oct 19, 2024

कोलंबो । भारत ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिल समुदाय के बागान क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के मकसद से अपने अनुदान को दोगुना करके 17 करोड़ 22 लाख 50 रुपये कर दिया है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा और श्रीलंका के शिक्षा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव जे एम थिलाका जयसुंदरा ने इस अनुदान को औपचारिक रूप देने के लिए राजनयिक पत्रों पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए और उनका आदान-प्रदान किया।

झा ने कहा, ‘‘इस परियोजना के तहत श्रीलंका सरकार द्वारा चिह्नित नौ बागान स्कूल के बुनियादी ढांचे के उन्नयन की परिकल्पना की गई है। इनमें मध्य प्रांत के बागान क्षेत्रों में छह स्कूल और उवा, सबरागामुवा और दक्षिणी प्रांत में एक-एक स्कूल शामिल है।’’ यह अतिरिक्त धनराशि श्रीलंका सरकार के अनुरोध पर दी गई और इसी के साथ इस परियोजना के लिए भारत की कुल प्रतिबद्धता अब 60 करोड़ श्रीलंकाई रुपये (17 करोड़ 22 लाख 50 भारतीय रुपये) हो गई है। यह परियोजना शिक्षा के महत्वपूर्ण क्षेत्र में श्रीलंका में भारत की कई पूर्व एवं वर्तमान विकास साझेदारी पहलों का हिस्सा है।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत