By अभिनय आकाश | Jun 05, 2026
दुनिया में चल रही बड़ी-बड़ी घटनाओं के बीच एक ऐसी जबरदस्त तस्वीर आई है जिस पर शायद ही किसी का ध्यान गया हो। भारत के दुश्मन देश के विदेश मंत्री जो अभी तक अकड़ में घूम रहे थे, लेकिन अब डर के मारे भारत का नाम लेकर बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं। दरअसल यह हैं तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान। हकान फिदान अचानक एक कार्यक्रम में आए और भारत पर बयान देना शुरू कर दिया। इनके चेहरे पर डर और बेचैनी साफ देखी जा रही थी। इन्होंने बयान दिया कि अगर भारत को इस बात से नाराजगी है कि किसी देश के पाकिस्तान से अच्छे संबंध हैं तो ऐसे कई देश हैं तुर्की अकेला नहीं है तो क्या भारत किसी भी देश से अच्छे संबंध नहीं रखेगा। भारत तुर्की के बारे में क्या सोचता है मैं उस पे क्या बोल सकता हूं। मैं तो बस इतना कहूंगा कि द्विपक्षीय स्तर पर भारत के साथ हमें कोई समस्या नहीं है। यह बयान आपको सुनने में साधारण और नॉर्मल रूटीन जैसा लग रहा होगा। लेकिन यहां पर बहुत बड़ा खेल हुआ है।
भारत ने तो तुर्की को चार तरफ से घेर लिया है। भारत साइप्रेस को हथियार दे रहा है। ग्रीस को हथियार दे रहा है। अर्मेनिया को हथियार दे चुका है और तुर्की का एक और बड़ा दुश्मन इजराइल तो पहले से ही भारत के साथ है। वैसे हकान फिदान ने पूछा था कि भारत क्या उन सभी देशों से नाराज रहेगा? जिनके पाकिस्तान से संबंध हैं तो आप इसे भी गौर से देख लीजिए कि चीन ने भी पाकिस्तान का साथ दिया था। ऐसे में भारत ने चीन के पड़ोसी फिलीपींस और वियतनाम को भी ब्रह्मोस मिसाइल दे दी। अमेरिका ने भी एक तरीके से पाकिस्तान का साथ दिया तो उसके विदेश मंत्री मार्को रूबियो को ना तो कोई लेने पहुंचा और ना कोई छोड़ने पहुंचा। चलिए अब आपको तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान का बयान सुनवाते हैं। इस बयान में उनका डर, उनकी बेचैनी और उनकी छटपटाहट देखी।