रुक जाओ...नेपाल हिंसा में हुई भारत की एंट्री, आया PM मोदी का पहला बड़ा बयान

By अभिनय आकाश | Sep 10, 2025

नेपाल की सड़कों पर भड़की हिंसा पूरी दुनिया का ध्यान खींच रही है। पड़ोसी मुल्क में लगी आग को देखते हुए भारत भी चिंतित है। भारत ने पहले ही नेपाल में मौजूद अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। भारत सरकार भी इस पूरे मामले को लेकर बहुत करीब से नजर रखे हुए है। भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से भी इस पर पहली प्रतिक्रिया आई। अब इंतजार प्रधानमंत्री मोदी का था। वो भी इस पूरे मामले को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के घटनाक्रम पर चर्चा के लिए सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मोदी ने इस बात जोर दिया कि नेपाल की स्थिरता, शांति और समृद्धि भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मोदी ने कहा कि नेपाल में हुई हिंसा हृदय विदारक है। उन्होंने नेपाल के नागरिकों से शांति की अपील की। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने तो गजब धमाल मचा रखा है, रूस के बाद अब ये किस देश से खरीद लाया तेल, ट्रंप हैरान, US परेशान

नेपाल में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के एक दिन बाद बुधवार सुबह से ही सेना के जवान प्रतिबंध के आदेश लागू करने और शांति बहाल करने के लिए काठमांडू और अन्य शहरों में तैनात हो गए। इस प्रदर्शन के कारण के पी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है। मंगलवार रात 10 बजे पूरे देश के सुरक्षा अभियानों की कमान संभालने वाली नेपाली सेना ने ओली के पद छोड़ने के घंटों बाद भी जारी अशांति को नियंत्रित करने के लिए काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर शहरों समेत देश भर के कई क्षेत्रों में प्रतिबंध लगा दिए हैं। 

प्रमुख खबरें

वैश्विक तनाव के बीच US Dollar के मुकाबले भारतीय रुपया 22 पैसे लुढ़का

जांघ की चोट के कारण Pakistan सीरीज से बाहर हुए Jos Buttler, England को झटका

Delhi Pollution: 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी वाहनों की एंट्री बैन, पार्किंग शुल्क होगा दोगुना

Miami Dolphins को हराने के बाद Patrick Mahomes ने Kansas City Chiefs के सुधार पर दिया जोर