भारत, यूरोपीय संघ दुनिया को मजबूत संकेत दे रहे: Ursula von der Leyen

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2026

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन ने मंगलवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता दुनिया को एक मजबूत संकेत देता है। उन्होंने कहा कि कि एफटीए पर बातचीत का निष्कर्ष भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी में एक निर्णायक क्षण है। उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल शुरुआत है।

भारत और ईयू ने मंगलवार को एफटीए वार्ता पूरी होने की घोषणा की, जिसके इसी वर्ष लागू होने की संभावना है। इसके तहत यूरोपीय संघ में भारत के 90 प्रतिशत से अधिक उत्पादों को शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी, जबकि 27 देशों वाले ईयू के करीब 93 प्रतिशत उत्पादों को भारत में शुल्क में रियायत दी जाएगी।

फॉन डेर लायन ने कहा कि यह समझौता दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी व्यापारिक सीमा खोलने जैसा है, जिससे लगभग दो अरब लोगों का विशाल बाजार जुड़ेगा। उन्होंने कहा, यह सिर्फ व्यापार नहीं है। इसका मतलब है ज्यादा और बेहतर नौकरियां, मजबूत दोस्ती, अधिक संपर्क, कारोबार के लिए नए अवसर और दूसरे देशों पर निर्भरता में कमी।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत और यूरोप रणनीतिक स्तर पर मिलकर काम कर रहे हैं और इसी दिशा में दोनों पक्षों ने सुरक्षा और रक्षा साझेदारी भी शुरू की है, ताकि भारत और यूरोप के हितों की रक्षा हो सके और क्षेत्र में स्थिरता आए। फॉन डेर लायन ने कहा कि दोनों मिलकर महाद्वीपों के बीच एक नई सुनहरी राह बना सकते हैं, जो भारत और दुनिया के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का रास्ता खोलेगी।

प्रमुख खबरें

Ambati Rayudu की नई पारी, Hyderabad Cricket Association में संभाला Director का पद

Noida Airport से 15 जून को उड़ेगी पहली Flight, IndiGo जोड़ेगी Delhi-NCR को सीधा Mumbai से

CRPF का Zero Tolerance फरमान, सरकार विरोधी Social Media Post पर अब होगी सीधी कार्रवाई

बच्चों को Badminton नहीं खेलने दूंगा, Thomas Cup विनर Satwiksairaj का छलका दर्द