भारत यथाशीघ्र एक लाख करोड़ डॉलर के जलवायु वित्त की उम्मीद कर रहा:केंद्रीय पर्यावरण मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2021

ग्लासगो| भारत ने बुधवार को जलवायु वित्त और कम कीमत वाली प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि वह नयी प्रतिबद्धताओं के मद्देनजर यथाशीघ्र एक लाख करोड़ डॉलर के जलवायु वित्त की उम्मीद कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: भारत एकमात्र देश है जो पेरिस समझौते की भावना के अनुरूप काम कर रहा : मोदी

मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘स्कॉटलैंड की वित्त एवं अर्थव्यवस्था मंत्री केट फोर्ब्स से मुलाकात शानदार रही। कार्यक्रम का आयोजन इतने पेशेवर तरीके से करने और स्कॉटलैंड के लोगों के आतिथ्य सत्कार को लेकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल की ओर से स्कॉटिश प्रशासन का शुक्रिया अदा करता हूं।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं और भारत एक नयी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प ले रहा है। जलवायु वित्त और कम कीमत वाली जलवायु प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण काफी अहम हो गया है। भारत यथाशीघ्र एक लाख करोड़ डॉलर के जलवायु वित्त की उम्मीद करता है।’’

बाद में उन्होंने सीओपी-26 अध्यक्ष आलोक शर्मा से मुलाकात की, जो भारतीय मूल के ब्रिटेन के कैबिनेट मंत्री हैं। उनसे मुलाकात के दौरान भूपेंद्र ने जलवायु वित्त बढ़ाने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि विकासशील देशों के लिए उच्चतर लक्ष्यों को हासिल करना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: मोदी ने हिंदू विरासत माह संपन्न होने पर अमेरिका के विश्व हिंदू परिषद को बधाई दी

दिन में उन्होंने आस्ट्रेलिया के ऊर्जा एवं उत्सर्जन कटौती मंत्री एंगस टैलर से भी मुलाकात की। भूपेंद्र, ग्लासगो में सीओपी-26 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो 31 अक्टूबर को शुरू हुआ था और 12 नवंबर को संपन्न होगा। ब्रिटेन सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है।

प्रमुख खबरें

24 साल बाद Africa में World Cup की शानदार वापसी, Jay Shah ने बताया अहम पड़ाव

5 अगस्त को क्या बड़ा होने वाला है? डोभाल की एंट्री, गेम सेट, 40 मिनट में कैसे पलट दिया पूरा गेम

Kiren Rijiju ने विपक्ष को कटघरे में खड़ा किया: चर्चा का मौका गंवाकर अब आरोप न लगाएं

Hariyali Teej और Raksha Bandhan पर दिखें सबसे जुदा, ट्राई करें ये Latest Blouse Designs की Trending List