चीन के डबल स्टैंडर्ड की भारत ने UNSC में खोली पोल, कहा- बलपूर्वक यथास्थिति को बदलना आम सुरक्षा का अपमान

By अभिनय आकाश | Aug 23, 2022

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बातचीत और सहयोग के माध्यम से आम सुरक्षा को बढ़ावा देने पर चर्चा के दौरान चीन पर निशाना साधते हुए कटाक्ष किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि बल द्वारा यथास्थिति को बदलने के प्रयास और एकतरफा कार्रवाई किसी भी देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान के उद्देश्य का अपमान है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र में भारत की दूत रुचिरा कंबोज ने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर सुरक्षा परिषद की बैठक में भाग लेते समय किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन यह स्पष्ट था कि टिप्पणी किस देश के लिए है।  

इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान, अत्यंत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं भारत-चीन के संबंध

भारतीय पक्ष ने बार-बार चीन पर 2020 की शुरुआत से एलएसी पर सैनिकों को इकट्ठा करके सीमा प्रबंधन पर कई समझौतों और प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। गतिरोध ने द्विपक्षीय संबंधों को अब तक के सबसे निचले स्तर पर ले लिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में चीन पर सीमा समझौतों की अवहेलना करने का आरोप लगाया था। गलवान घाटी गतिरोध के कारण दोनों देशों के बीच संबंध बहुत कठिन दौर से गुजर रहा है। विदेश मंत्री ने कहा था कि हमारे पास 1990 के दशक में चीन के साथ समझौते हैं जो सीमा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सैनिकों को लाने पर रोक लगाते हैं, उन्होंने इसकी अवहेलना की है। 

प्रमुख खबरें

Marco Rubio मंगलवार को पहुंचेंगे Mumbai, Jaishankar से द्विपक्षीय व्यापार और पश्चिम एशिया पर होगी वार्ता

वामपंथी दलों के book stall में तोड़फोड़ गलत, BJP नेता Swapan Dasgupta बोले- शर्म से झुक गया सिर

Italy में हिंसक प्रदर्शनों के बाद भारतीय Embassy ने जारी की Advisory

Canada सैन्य अड्डे पर आग से 4 सैनिकों की मौत, जांच में जुटे 50 अधिकारी