मालदीव में राजनीतिक घटनाक्रम पर भारत ने जताई चिंता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2018

नयी दिल्ली। भारत ने मालदीव में राजनीतिक घटनाक्रम पर आज चिंता जताई और इस द्विपीय देश में राजनीतिक प्रक्रिया जल्द बहाल करने की अपील की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत को लगता है कि न्यापालिका सहित लोकतांत्रिक संस्थाओं को स्वतंत्र रूप से काम करने देने से वहां अनुकूल माहौल बनने में मदद मिलेगी। 

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने आपातकाल (मालदीव में) हटाने का स्वागत किया और मालदीव की सरकार से राजनीतिक प्रक्रिया जल्द बहाल करने तथा न्यायपालिका सहित लोकतांत्रिक संस्थाओं को स्वतंत्र एवं पारदर्शी तरीके से काम करने देने की अपील की है। ’’ 

 

उन्होंने कहा कि इससे वहां इस साल के अंत में सुचारू रूप से चुनाव करने के लिए अनुकूल माहौल तैयार होगा। गौरतलब है कि भारत ने इस माह की शुरूआत में मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मामून अब्दुल गय्यूम तथा देश के उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश को बिना निष्पक्ष सुनवाई के लंबी कैद की सजा सुनाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई थी। 

प्रमुख खबरें

यूक्रेन के पीस प्लान की अहमियत O, ट्रंप ने फिर उड़ाया मजाक, कहा- जेलेंस्की नहीं, मैं बॉस

नई Mahindra XUV 7XO कैमरे में कैद, लॉन्च से पहले लीक हुए जबरदस्त फीचर्स

भाईजान का जलवा बरकरार! 60 के हुए सलमान खान: Bigg Boss से Dus Ka Dum तक, टीवी पर कैसे छा गए दबंग एक्टर

कांग्रेस की इंदिरा भवन में CWC की अहम बैठक: गुटबाजी के शोर के बीच दिग्गजों का जमावड़ा