चेस ओलंपियाड से पाकिस्तान के हटने पर भारत ने जताई हैरानी, MEA ने कहा- अंतरराष्ट्रीय आयोजन का किया राजनीतिकरण

By अंकित सिंह | Jul 28, 2022

भारत में आज से 44 में चेस ओलंपियाड की शुरुआत हो रही है। इस ओलंपियाड में 188 देशों के 2000 से अधिक खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। जब से चेस ओलंपियाड की शुरुआत हुई है तब से यह पहला मौका है जब भारत इस महाकुंभ की मेजबानी कर रहा है। भारत में इसको लेकर खूब तैयारी भी की जा रही है। जून महीने में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक रिले टॉर्च को हरी झंडी दिखाई गई थी जो कि देश के 75 शहरों से गुजरा। इसी कड़ी में यह रिले टॉर्च श्रीनगर भी पहुंचा था। पाकिस्तान को इससे मिर्ची लग गई। पाकिस्तान ने यही कारण बताते हुए इस बार के चेस ओलंपियाड से बाहर रहने का फैसला लिया है। पाकिस्तान की ओर से यह फैसला चेस ओलंपियाड के शुरू होने से ठीक 1 दिन पहले लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: भारत में हो रहे चेस ओलंपियाड को लेकर उत्सुक हैं रजनीकांत, ट्वीट कर कही यह बात

भारत का प्रदर्शन

भारत ने पहली बार 1956 में मास्को में हुए चेस ओलंपियाड में हिस्सा लिया था। उस समय भारत 27 वां स्थान पर रहा था। 2020 में चेस ओलंपियाड में भारत रूस के साथ संयुक्त विजेता रहा था। उसे स्वर्ण पदक हासिल हुआ था। इससे पहले भारत ने 2021 और 2014 में दो कांस्य पदक जीत चुका है। इस बार भारत के 30 खिलाड़ी इस ओलंपियाड में शामिल होंगे। अब तक के इतिहास को देखें तो यह शतरंज ओलंपियाड में अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होगी। भारत में भी इसे खास बनाया जा रहा। 

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform