PoK के टेरर लॉन्च पैड पर भारत की नजर, पाकिस्तान ने झटपट से आतंकवादियों को बंकरों में किया शिफ्ट

By अभिनय आकाश | Apr 28, 2025

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तानी सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई आतंकी लॉन्च पैड खाली करना शुरू कर दिया है और आतंकवादियों को सेना के आश्रयों और बंकरों में भेज दिया है। यह कदम भारतीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कई सक्रिय लॉन्च पैड की पहचान करने के तुरंत बाद उठाया गया, जिससे आतंकवादियों के ठिकानों में फेरबदल हुआ। खुफिया इनपुट से संकेत मिलता है कि कब्जे वाले कश्मीर में केल, सरदी, दुधनियाल, अथमुकाम, जुरा, लीपा, पच्चीबन, फॉरवर्ड कहुता, कोटली, खुइरट्टा, मंधार, निकेल, चमनकोट और जानकोट सहित प्रमुख स्थानों से आतंकवादियों को स्थानांतरित किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में जीप के खाई में गिर जाने से चार महिलाओं की मौत, छह घायल

इंटेलिजेंस सूत्रों का कहना है कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की आर्मी की कई पोजिशन आबादी के बीच है। उनके कई मोर्टार पोजिशन भी ऐसी जगह पर है, जहां पर आबादी है। तनाव बढ़ने के बाद वहां के लोग जो घर खाली कर वहां से पीछे जाने की कोशिश कर रहे थे उन्हें भी पाकिस्तान की आर्मी ने रोका है। दरअसल, पाकिस्तान अपनी सिविल आबादी को शील्ड की तरह इस्तेमाल करता रहा है और अभी भी वही कोशिश कर रहा है। LoC पर पाकिस्तान की तरफ से स्मॉल आर्म फायर किए जा रहे है और भारतीय सेना भी वैसे ही जवाब दे रही है।

प्रमुख खबरें

Suryakumar Yadav बोले- T20 कप्तानी से हटने की नहीं थी उम्मीद, फैसले से हुआ था आश्चर्य

Union Budget 2027-28 की तैयारी 12 अक्टूबर से होगी शुरू, वित्त मंत्रालय ने परिपत्र जारी किया

Ludhiana Police ने ISI जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, आरोपी रशपाल सिंह गिरफ्तार

CM Yogi Adityanath ने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश