भारत की ओर से अज्ञात मिसाइल आने का पाकिस्तानी सेना ने किया दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2022

 इस्लामाबाद| पाकिस्तानी थल सेना ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उसने कथित तौर पर भारत से उसके हवाई क्षेत्र में आ रही एक मिसाइल का पता लगाया है, जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गिर गया।

उसके गिरने से असैन्य इलाकों को कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन इसमें किसी की जान नहीं गई। भारत की ओर से इसे लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गयी है।

मेजर जनरल इफ्तिखार ने कहा कि अज्ञात वस्तु(मिसाइल) बुधवार रात पंजाब के खानेवाल जिले के मियां चन्नू इलाके में गिर गयी।

इसे सतह से लॉन्च किया गया था। इसका पता चलने पर पाकिस्तान वायु सेना ने अपना तरकीबी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा, मिसाइल की उड़ान ने पाकिस्तान और भारत दोनों ही देशों में नागरिकों को खतरे में डाल दिया।

भारत को यह बताना चाहिए कि इसका क्या कारण है।यह एक बड़ी विमानन आपदा हो सकती थी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि इसे मार गिराया नहीं गया बल्कि यह खुद ही गिर गया। यह 40,000 फुट की ऊंचाई से गुजर रहा था।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों की Skeet Mixed Team में अनंतजीत और परिनाज ने जीता कांस्य पदक

Asian Games 2026: Team India ने शुरू की तैयारी, BCCI ने शेयर किया इनडोर नेट्स सेशन

Election Commission निष्पक्ष रहे, ISF सिंबल मामले में Calcutta High Court की तीखी टिप्पणी

Bikaner में Seva Sankalp कार्यक्रम में बोले CM Bhajan Lal Sharma, पंचायती राज चुनाव पर पूरा फोकस