भारत में तेजी से बढ़ रही गेमिंग इंडस्ट्री, USA की गेम डेवलेपर्स कॉन्फ्रेंस में पहली बार इंडिया का पेवेलियन

By Kusum | Mar 21, 2024

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में गेम डेवलेपर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। खास बात ये है कि इसमें पहली बार भारत का भी पेवेलियन है। ये भारत और अमेरिका के बढ़ते संबंधों को दिखाता है। यूएस इंडिय स्ट्रैटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम के सहयोग से गेम डेवलेपर्स कॉन्फ्रेंस में भारत के पेवेलियन का उद्धाघटन किया गया है। फोरम के अध्यक्ष मुकेश अघी ने बताया कि बारत पेवेलियन का उद्धाटन भारत और अमेरिका के संबंधों में मील का पत्थर है। 


तेजी से बढ़ रही गेमिंग इंडस्ट्री

भारत में गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से बढ रही है। गेम डेवलेपर्स कॉन्फ्रेंस में भारत के पेवेलियन का बुधवार को उद्घाटन किया गया। साथ ही इस दौरान इंडिया गेमिंग मार्केट रिपोर्ट भी जारी की गई। रिपोर्ट् के अनुसार, भारत का गेमिंग मार्केट साल 2023 में 3.1 अरब डॉलर था, जिसके साल 2018 तक 6 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान है। कार्यक्रम में सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूत के श्रीकर रेड्ड्डी समेत की अन्य अधिकारी भी शामुल हुए। रेड्डी ने कहा कि भारत की डिजिटिल अर्थव्यस्था में काफी संभावनाएं हैं।

 

इसके अलावा इंडिया गेमिंग मार्केट की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अभी ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर में एक लोग काम करते हैं। आने वाले दशक में इस सेक्टर में ढाई लाख नौकरियां पैदान होने का अनुमान है। भारत में पिछले साल यानी 2023 में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 88 करोड़ थी, जिसके साल 2028 तक 1.2 डॉलर पहुंचने का अनुमान है। 

प्रमुख खबरें

Amit Shah के दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को कश्मीर पहुंचने की संभावना

Jindal Steel का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत घटा

Southwest Monsoon के 31 मई तक केरल पहुंचने का अनुमान

Tamil Nadu: मदुरन्थकम में तीन वाहन आपस में टकराए, चार लोगों की मौत और 20 घायल