Kalpana Chawla Birth Anniversary: भारत की पहली महिला Astronaut, जिसने Space में जाकर दुनिया को चौंका दिया था

By अनन्या मिश्रा | Mar 17, 2026

पहली भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का आज ही के दिन यानी की 17 मार्च को जन्म हुआ था। अपने घर में कल्पना सबसे छोटी थीं, लेकिन उनके काम इतने बड़े हैं कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि वह पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन गईं। वह भारत की पहली ऐसी महिला थीं, जिन्होंने स्पेस में जाकर इतिहास रच दिया था। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर कल्पना चावला के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Karl Marx Death Anniversary: जानिए उस महान विचारक को, जिसकी Ideology ने दुनिया का नक्शा बदल दिया

नासा में शामिल हुईं कल्पना

साल 1995 में कल्पना चावला नासा में बतौर अंतरिक्ष यात्री शामिल हुई थीं। फिर साल 1998 में कल्पना को पहली बार उड़ान के लिए चुना गया था। उनकी यह यात्रा सफल रही और भारत की इस बेटी ने पूरी दुनिया में अपना परचम लहराया।

दूसरी बार उन्हें फिर चुना गया। सभी लोग बेसब्री से उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन खबर कुछ ऐसी आई कि सबके चेहरों पर खुशी की जगह आंसू छलक आए। वैज्ञानिकों के मुताबिक जैसे ही कोलंबिया ने पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया, वैसे ही उसकी उष्मारोधी परतें फट गईं और यान का तापमान बढ़ने से यह हादसा हुआ।   

कल्पना चावला अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला थीं। 1 फरवरी 2013 में जिस अंतरिक्ष यान से वह लौट रही थीं उस यान में कल्पना चावला सहित 7 लोग सवार थे। इन में सभी 7 लोगों की मौत हो गई थी। यान कोलंबिया शटल STS-107 करीब दो लाख फीट की ऊंचाई पर था। इसकी रफ्तार करीब 20 हजार किलोमीटर प्रति घंटा थी। यह यान 16 मिनट बाद पृथ्वी पर उतरने ही वाला था लेकिन तभी यह हादसा हो गया जिसमें सभी की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Nvidia बोर्ड ने 150 अरब डॉलर के नए Share Buyback प्रोग्राम को दी मंजूरी

SEBI ने Growpital समेत 28 इकाइयों पर लगाया 25 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना

AAP के चंदे में 68 फीसदी गिरावट, 2025-26 में मिले 12.10 करोड़ रुपये

SING Forum 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, CM Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में दल जाएगा सिंगापुर