तेहरान में भारत ने दिखाया दम, फूट-फूट कर रोए ईरानी राष्ट्रपति

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2026

बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड सैयद अता हसनैन और भारत के विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गरी ईरान पहुंचे। ईरान में यह ईरान के सर्वोच्च धर्मुगुरु अयातुल्ला अली खमनाई को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इनका तेहरान के हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया और इनकी मुलाकात वहां के तमाम अधिकारियों से हुई। वहीं दूसरी तरफ ईरान के बड़े-बड़े नेता अधिकारी अपने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमनाई को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसमें ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजिशकियान, न्यायपालिका प्रमुख गुलाम हुसैन मोहसैनी, संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर, कलीबा और विदेश मंत्री  सैयद अब्बास अरागाची हैं। इसके अलावा कई और अहम नेता हैं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजिशकियान और उनके साथ तमाम दूसरे जो बड़े नेता हैं वो फूट-फूट कर रोते हुए अपने सर्वोच्च नेता के ताबूत के सामने दिखाई दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Tehran की सड़कों पर Khamenei के लिए उमड़ा जनसैलाब, 'अमेरिका मुर्दाबाद' के नारों से गूंजा ईरान

वहीं दूसरी तरफ ईरान की राजधानी में भारी भीड़ को सुरक्षित रखने की तैयारी भी की गई है। शहर भर में निकलने वाले अंतिम संस्कार जुलूस में बताया जा रहा है लगभग डेढ़ से 2 करोड़ लोग शामिल होंगे। भारी भीड़ को संभालने के लिए तेहरान में सभी सार्वजनिक परिवहन मुक्त होंगे। शहर के मुख्य इलाकों को वाहन के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहां केवल पैदल चलने वालों को ही जाने की अनुमति होगी। अंतिम संस्कार के दौरान पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सीधे इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉब्स को सौंप दी गई है। तेहरान के कार्यक्रम के बाद 7 जुलाई को कोम शहर में खामेनेई और उनके परिवार के लिए अंतिम संस्कार जुलूस निकाला जाएगा। अंतिम दफन समारोह 9 जुलाई को मशहद में होगा जो उत्तरपूर्वी ईरान का एक पवित्र और दिवंगत सर्वोच्च नेता का जन्म स्थान रहा है। 

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा