भारत की आर्थिक सहायता से नेपाल में तैयार विद्यालय की नई इमारत का उद्धाटन किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2020

काठमांडू। नेपाल के इलम जिले में छात्रों को वेदों के साथ ही आधुनिक शिक्षा पद्धति प्रदान करने वाले विद्यालय की चार मंजिला नई इमारत का सोमवार को उद्घाटन किया गया। इसके निर्माण के लिए भारत ने 1.94 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी थी। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। यहां स्थित भारतीय मिशन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, श्री सप्तमयी गुरुकुल संस्कृत विद्यालय की नई इमारत का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उद्घाटन किया गया, जिसमें नेपाली अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन समिति और भारतीय दूतावास के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह