Kabul Attack पर भड़का भारत, Pakistan के 'बर्बर और कायरतापूर्ण' कृत्य की कड़ी निंदा

By अभिनय आकाश | Mar 17, 2026

भारत ने अफगानिस्तान के काबुल में एक अस्पताल पर हुए घातक हवाई हमले की पाकिस्तान द्वारा कड़ी निंदा की है और इसे "बर्बर" कृत्य बताया है, जिसमें 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय ने ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए हमले को नागरिकों के खिलाफ हिंसा का एक भयावह उदाहरण बताया है। एक आधिकारिक बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत 16 मार्च की रात काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान द्वारा किए गए बर्बर हवाई हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता है। यह हिंसा का एक कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य है, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की जान गई है। इस अस्पताल को किसी भी तरह से सैन्य लक्ष्य नहीं बनाया जा सकता। पाकिस्तान अब इस नरसंहार को सैन्य अभियान का नाम देने की कोशिश कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Pakistan-Afghanistan War | काबुल धमाकों से दहला! अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 'खुली जंग' शुरू, हवाई हमलों में भारी नुकसान

अफगानिस्तान ने सोमवार को पाकिस्तान की सेना पर काबुल के उस अस्पताल को हवाई हमले में निशाना बनाने का आरोप लगाया, जहां नशे के आदी लोगों का इलाज किया जाता है। तब देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि इन हमलों में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान ने इस आरोप को खारिज किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने स्थानीय मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि हमले में नशा मुक्ति अस्पताल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है। 

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज