किसी का भी दखल...दलाई लामा पर चीन को भारत ने दिया साफ संदेश, ड्रैगन का प्लान हुआ फेल तो लग रही मिर्ची

By अभिनय आकाश | Jul 03, 2025

भारत ने चीन के इस दावे पर कड़ी आपत्ति जताई कि बीजिंग को दलाई लामा के अगले अवतार को मंजूरी देनी होगी, तथा कहा कि केवल तिब्बती आध्यात्मिक नेता को ही अपने उत्तराधिकारी के बारे में निर्णय लेने का अधिकार है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि दलाई लामा न केवल तिब्बतियों के लिए बल्कि दुनिया भर में उनके लाखों अनुयायियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उनके उत्तराधिकारी के बारे में निर्णय पूरी तरह से दलाई लामा के हाथ में है। रिजिजू, जनता दल (यूनाइटेड) के नेता लल्लन सिंह के साथ, वर्तमान में दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए धर्मशाला में हैं। रिजिजू ने कहा कि यह पूरी तरह से एक धार्मिक अवसर है।

इसे भी पढ़ें: Dalai Lama ने उत्तराधिकारी के नाम का ऐलान करने से किया इनकार, तिब्बती ट्रस्ट को नया नेता चुनने का अधिकार दिया

भारत के धर्मशाला में की गई इस प्रतीक्षित घोषणा में दलाई लामा ने कहा कि मैं पुष्टि करता हूं कि दलाई लामा की संस्था जारी रहेगी। इस दौरान उन्होंने 2011 में दिए अपने एक बयान का भी जिक्र किया और कहा कि इसमें इस प्रक्रिया को लेकर पहले से ही साफ है कि गडेन फोडरंग ट्रस्ट, दलाई लामा का ऑफिस के साथ मिलकर इस तलाश को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस काम को तिब्बती बौद्ध परपराओं के प्रमुखों और धार्मिक सरक्षको की सलाह से पूरा किया जाएगा। उन्होंने ये साफ किया कि ट्रस्ट के पास इस सबंध में मान्यता देने का एकमात्र अधिकार है। किसी दूसरे को इसमें दखल देने का अधिकार नहीं है। दरअसल इसमें खास बात ये है कि नए दलाई लामा की पहचान की प्रक्रिया मौजूदा दलाई लामा की मौत के बाद शुरू होती है। ये पहचान पुनर्जन्म की खोज के बाद बाल्यावस्था में होती है।

प्रमुख खबरें

क्या खत्म हो जाएगी Mamata की TMC? 28 में से 22 सांसदों की बगावत, Lok Sabha Speaker से करेंगे मुलाकात

चोट से वापसी कर रहे Neeraj Chopra को Commonwealth Games टीम में मिली जगह, अब Fitness Test की चुनौती

Swaraj Tractors का Power-Packed मूव, अब 70 HP से ज्यादा क्षमता वाले ट्रैक्टर Segment में एंट्री की तैयारी

IPL Sensation वैभव सूर्यवंशी का विराट परिश्रम, Coach बोले- रोज 100 ओवर बैटिंग करता था