अरूणाचल की बेटी से बदतमीजी, भारत ने चीन को अच्छे से 'रगड़' दिया

By अभिनय आकाश | Nov 26, 2025

अरुणाचल प्रदेश पर चीनी विदेश मंत्रालय की टिप्पणी पर भारत सरकार ने कड़ा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अटूट और अखंड अंग है। चीनी पक्ष चाहे कितनी ही दफा इस सच्चाई से इनकार करे, लेकिन सच बदल नहीं सकता। चीन ने कहा था कि जंगनान उसका क्षेत्र है। भारत की ओर से अवैध तौर पर बनाए गए तथाकथित अरुणाचल प्रदेश को उसने स्वीकार नहीं किया। गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश को चीन जंगनान कहकर बुलाता है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश को लेकर फिर अपना पुराना राग दोहराया है। चीन ने कहा कि उसने कभी अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं दी। अरुणाचल की निवासी और भारतीय नागरिक पेमा वांगजोम थोंगडोक को जबरन 15 घंटे रोकने को लेकर लगे आरोपों से भी पल्ला झाड़ा है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने माओ निंग ने कहा कि 'जंगनान' चीन का क्षेत्र है। बता दें कि चीन भारत के अभिन्न अंग अरुणाचल प्रदेश को जंगनान कहता है।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump- Xi Jinping Call Talk | शी जिनपिंग से फोन पर बोले ट्रंप: 'चीन संग रिश्ते बेजोड़', अप्रैल दौरे की तैयारी, ट्रेड पर खास चर्चा

चीन ने उन आरोपों को खारिज कर दिया है कि शंघाई हवाई अड्डे पर एक ट्रांजिट स्टॉप के दौरान अरुणाचल प्रदेश की एक भारतीय महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। चीनी विदेश मंत्रालय ने ज़ोर देकर कहा कि आव्रजन जाँच चीनी कानूनों और नियमों के अनुसार सख्ती से की गई। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने उस क्षेत्र पर चीन के दावे को दोहराया जिसे भारत अरुणाचल प्रदेश कहता है। ज़ांगनान चीन का क्षेत्र है। चीनी पक्ष ने भारत द्वारा अवैध रूप से स्थापित तथाकथित 'अरुणाचल प्रदेश' को कभी मान्यता नहीं दी है।

प्रमुख खबरें

Womens Cricket का बदलेगा कैलेंडर, ICC ने Champions Trophy की तारीख बदली, नए Tournament को मंजूरी।

Indian Economy के लिए Good News, सरकार ने समय से पहले हासिल किया Fiscal Deficit का Target

Tata Sons Listing पर Noel Tata की आपत्ति, Stock Market में ग्रुप शेयरों को लगा बड़ा झटका

ICC का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोपों पर Cricket Canada सस्पेंड, लेकिन Players खेलेंगे मैच