भारत सभी अंतरराष्ट्रीय छात्रों की सुरक्षा और कल्याण को उच्च प्राथमिकता देता है: विदेश मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2025

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह ओडिशा के एक संस्थान में हाल में एक नेपाली छात्रा की मौत से बहुत दुखी है और उसने कहा कि वह देश में सभी अंतरराष्ट्रीय छात्रों की सुरक्षा और कल्याण को ‘‘उच्च प्राथमिकता’’ देती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने नेपाली अधिकारियों के साथ भी निकट संपर्क बनाए रखा है। हमारी पहल के अनुरूप, ओडिशा सरकार के साथ-साथ केआईआईटी संस्थान ने भी स्थिति से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ओडिशा पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पांच और कर्मचारियों को नेपाली छात्रों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया, जब वे संस्थान के अधिकारियों के निर्देश पर छात्रावास खाली कर रहे थे।

पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक इंजीनियरिंग छात्र भी शामिल है, जिस पर 20 वर्षीय नेपाली युवती को उसके छात्रावास के कमरे में आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। उसकी मौत के बाद नेपाली छात्रों ने न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प