PV Sindhu Birthday: भारत की Golden Girl PV Sindhu हुईं 30 की, जानें कैसे बनीं World Champion शटलर

By अनन्या मिश्रा | Jul 05, 2026

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु आज यानी की 05 जुलाई को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने खुद को अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल किया है। वह भारत की सबसे प्रमुख बैडमिंटन स्टार हैं। उन्होंने करीब-करीब हर बड़े कॉम्पिटीशन में भारत के लिए मेडल जीते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर पीवी सिंधु के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

करियर

साल 2013 में पीवी सिंधु ने ग्वांग्झू चीन में आयोजित विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। साल 2013 में कांस्य पदक जीतने वाली वह भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं। इसके बाद साल 2014 में फिर उन्होंने कोपेनहागेन में अपनी सफलता को दोहराया। वहीं साल 2017 में पीवी सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियशिप में सिल्वर मेडल जीता।

नंबर 1 शटलर

बता दें कि वर्ल्ड बैडमिंटन रैंकिंग में पीवी सिंधु नंबर 1 स्थान पर रहीं। साल 2018 में उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड साल 2018 में सिल्वर और साल 2014 में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके अलावा उन्होंने उबेर कप में 2 बार ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

ओलंपिक मेडल जीता

कमाल का प्रदर्शन करते हुए पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन वह खिताबी मुकाबले में हार गईं। हालांकि सिंधु ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच किया और इस खेल में देश को पहला सिल्वर मेडल दिया। पीवी सिंधु ओलंपिक में सिल्वर जीतने वाली पहली महिला बनीं।

सम्मान

पीवी सिंधु को कई प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। साल 2013 में उनको राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड, साल 2016 में पद्मश्री, अर्जुन अवॉर्ड और TOISA अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

प्रमुख खबरें

Sonia Gandhi की आत्मकथा Belonging को भारत में 10 नवंबर को छापेगा HarperCollins

Kenya Tata Chemicals Dispute: केन्या में ऑपरेशन बंद करने के आदेश के बाद वार्ता के लिए तैयार Tata Group

Manipal Payment IPO: 9 सितंबर को खुलेगा 805 करोड़ रुपये का IPO, जानें Price Band

World Championship से पहले Chess Olympiad पर ध्यान देंगे Javokhir Sindarov