By अंकित सिंह | Feb 24, 2025
यूट्यूबर्स रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में अपने बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को महाराष्ट्र साइबर सेल मुख्यालय में पेश हुए। 17 फरवरी को, साइबर सेल ने समय रैना के शो में माता-पिता को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में पूछताछ के लिए 24 फरवरी को अल्लाहबादिया को समन जारी किया था। इस टिप्पणी की सोशल मीडिया और देश भर में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। इस टिप्पणी की सुप्रीम कोर्ट ने भी निंदा की थी।
प्रतिक्रिया के बाद, अल्लाहबादिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश के माध्यम से सार्वजनिक माफी जारी की। हालाँकि, विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था, उनके खिलाफ देश भर में कई पुलिस शिकायतें दर्ज की गईं। बढ़ते आक्रोश के बीच अल्लाहबादिया ने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है और उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर डर जताया है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, उन्होंने आश्वासन दिया कि वह अधिकारियों से बच नहीं रहे हैं और जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं।