ICMR के सीरो सर्वे में बड़ा खुलासा, देश में मई तक कोविड-19 से 64 लाख लोग हो चुके थे संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईएसएमआर) द्वारा किए गए पहले राष्ट्रीय सीरोसर्वे के बहुप्रतीक्षित निष्कर्ष में मई की शुरुआत तक करीब 64 लाख लोगों के कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के संकेत मिले हैं। यह सर्वे 11 मई से चार जून के बीच किया गया, जिसमें 28,000 लोागें के रक्त के नमूनों की ‘कोविड कवच एलिसा’ किट का इस्तेमाल कर इम्यूनोग्लोबिन-जी एंटीबॉडी की जांच की गई। इसमें सबसे अधिक 43.3 प्रतिशत, 18 से 45 आयुवर्ग में एंटीबॉडी (रोगप्रतिरोधी क्षमता) पाया गया। इसके बाद 46 से 60 वर्ष के 39.5 प्रतिशत लोगों में और 60 से अधिक उम्र वाले 17.2 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी बना। 

प्रमुख खबरें

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में

BIADA MD ने Patliputra Industrial Area का लिया जायजा, अतिक्रमण और गंदगी पर कार्रवाई के निर्देश

Delhi में सुरक्षा पहरे के बीच प्रदर्शनकारी Connaught Place वॉशरूम और गुरुद्वारे में छिपे, कई हिरासत में

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल