भूटान के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए भारत प्रतिबद्ध: सुषमा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2018

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भूटान के साथ विशेष साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए भारत स्थायी रूप से प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि यह साझेदारी साझा मूल्यों और आकांक्षाओं, अधिकतम विश्वास तथा परस्पर सम्मान से तैयार हुयी है। सुषमा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर भूटानी दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।कार्यक्रम में भूटान के विदेश मंत्री लियोन्पो दाम्चो दोरजी भी उपस्थित थे।

सुषमा ने कहा कि भूटान के साथ अपने मित्रतापूर्ण संबंधों और सहयोग को लेकर हमें गर्व है। दोनों देशों के संबंध साझा मूल्यों और आकांक्षाओं, अधिकतम विश्वास तथा परस्पर सम्मान से बने हैं। उन्होंने कहा कि यह अनोखी भागीदारी है जो दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों से तैयार हुयी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Nitish Kumar की Delhi में नई पारी, उपेंद्र कुशवाहा बोले- 20 साल बिहार की सेवा की, अब देश की करेंगे

Women’s Day 2026 Special । सिर्फ पैसा नहीं, Self Respect और Decision Making बनाती है आपको आत्मनिर्भर

Adani Group ने बढ़ाया भारत का मान, UNESCO के World Engineering Day का बना पहला भारतीय भागीदार

जो लोग चुप्पी पर सवाल उठा रहे थे, उन्हें भारत ने अपने अंदाज में सख्त जवाब दे दिया है