भारत विश्व कप जीतने आया है, हम नहीं, हमारी जीत उलटफेर भरी जीत होगी: शाकिब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2022

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को यह स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं कि उनकी टीम टी20 विश्व कप में खिताब की दावेदार नहीं है और भारत के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच में जीत उलटफेर मानी जाएगी। बांग्लादेश और भारत दोनों के तीन मैचों में चार अंक हैं। शाकिब ने मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा,‘‘ हम यहां विश्वकप जीतने के लिए नहीं आए हैं लेकिन भारत कप जीतने के लक्ष्य के साथ आया है। अगर हम कल जीत दर्ज करते हैं तो यह उलटफेर भरी जीत होगी। भारत कल जीत का प्रबल दावेदार होगा।’’

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को 20 रन से हरा, सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार इंग्लैंड

उन्होंने कहा,‘‘ अगर आप अच्छा नहीं खेलते हो तो आप भारत के लिए विश्वकप नहीं खेल रहे होते। उनका बल्लेबाजी क्रम बेजोड़ है।’’ शाकिब ने मैच के लिए अपनी रणनीति का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा,‘‘ हम रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे लेकिन यह जरूरी नहीं कि वह कारगर साबित होगी। हमारे सभी 11 खिलाड़ी काबिल हैं और हम अपने मजबूत पक्षों के सहारे अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

प्रमुख खबरें

Aviation Sector में Adani-GMR की एंट्री का विरोध, IndiGo प्रमुख बोले- निष्पक्ष Competition के लिए यह खतरनाक

HCL Tech का Odisha में बड़ा दांव, ₹14,257 करोड़ के निवेश से बनेगा भारत का पहला Sovereign AI Data Center

अब तक बनाए गए 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Japanese Yen Crash: 1986 के बाद सबसे निचले स्तर पर मुद्रा, Satsuki Katayama ने दिए Currency Market में दखल के संकेत