India-China Border: Pangong Lake पर भारत ने कर दिया कुछ ऐसा, ड्रैगन की बढ़ जाएगी बेचैनी

By अभिनय आकाश | May 26, 2023

भारत और चीन के सीमा के पास लद्दाख में स्थित पैंगोंग लेक एक बार फिर से चर्चा में है। 2020 में हुए भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जिसके बाद यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। लेकिन अब टूरिस्ट पैंगोंग झील के करीब जाकर इसकी खूबसूरती का लुफ्त उठा सकते हैं। पहले चरण में पर्यटकों को 18 हजार से ऊंचे मर्सिमिक ला से त्सोगत्सालो तक जाने की परमीशन दी जाएगी। सूत्रों ने कहा, पर्यटकों को 18,314 फीट ऊंचे मर्सिमिक ला (पास) से त्सोगत्सालो तक जाने की अनुमति दी जाएगी, जो रिमडी चू और चांग चेनमो नदियों के संगम के पास एक चरागाह है, जो लेह से लगभग 160 किलोमीटर पूर्व में है। 

इसे भी पढ़ें: China Building Border Defense Villages Near Uttarakhand | LAC के पास तेज रफ्तार में मॉडल गांव बसा रहा चीन, उत्तराखंड से केवल 11 Km की दूरी पर चल रहा निर्माण कार्य

पैंगोंग त्सो  का अर्थ होता है उच्च घास भूमि पर झील। ये लद्दाख में लभगभ 4350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लैंड लॉक्ड झील है। ये विश्व में सबसे ऊंची खारे पानी की झील है। सर्दी के मौसम में इस झील का पानी जम जाता है। झील का एक तिहाई भाग भारत के पास है और दो तिहाई भाग चीन के नियंत्रण में है। इसके पश्चिमी भाग का 45 किमी क्षेत्र भारत के नियंत्रण में आता है जबकि शेष चीन के नियंत्रण में है। एलएसी रेखा झील के मध्य से होकर गुजरती है। 

प्रमुख खबरें

NCP (SP) में फूट की अटकलों पर Sharad Pawar का अटल जवाब, हमारी पार्टी में नहीं होगी Shiv Sena UBT जैसी टूट

China This Week | 1.29 करोड़ छात्रों का भविष्य तय करने वाला महा-इम्तिहान और फीफा में चीन की अदृश्य एंट्री!

Jacqueline Fernandez ने Supreme Court से वापस ली याचिका, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली कोर्ट के आदेश को दी थी चुनौती

Mike Hesson का खुलासा, PCB पाकिस्तान के उभरते हुए टैलेंट को US में देगा Power-Hitting Training