भारत ने वो काम कर दिखाया जो कोई देश नहीं कर सका...आखिर Mumbai में ऐसा क्यों बोले Rajnath Singh

By अंकित सिंह | Nov 16, 2024

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महायुति के समर्थन में मुंबई में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 2.5 साल से लगातार युद्ध चल रहा है। जब रूस और यूक्रेन के बीच यह युद्ध शुरू हुआ, तो हमारे कई बच्चे वहां पढ़ते थे, इसलिए यहां मौजूद उनके माता-पिता ने प्रधान मंत्री से मुलाकात की और उनसे अपने बच्चों को यूक्रेन से वापस लाने के लिए कहा। प्रधानमंत्री ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से बात की और आप जानते ही होंगे कि युद्ध साढ़े चार घंटे के लिए रुक गया और हमारे 22,000 बच्चे वहां से भारत आ गए। भारत ने वो काम कर दिखाया जो कोई देश नहीं कर सका। 

इसे भी पढ़ें: Fadnavis ने धारावी परियोजना टिप्पणी को लेकर राहुल की आलोचना की, उन्हें गरीब विरोधी कहा

उन्होंने लोगों से भाजपा को वोट देने और अगले दो कार्यकाल के लिए राजग सरकार बनाने में भाजपा की मदद करने का आग्रह किया ताकि झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाया जा सके। रक्षा मंत्री ने रांची के खिजरी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “विश्वसनीयता किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी पूंजी होती है और भाजपा इससे कभी समझौता नहीं करती। इसने जनसंघ के समय से किए गए सभी वादों को पूरा किया है, जबकि अन्य राजनीतिक दल झूठे वादे करते हैं और सत्ता में बने रहने के लिए जनता को धोखा देते हैं।” 

प्रमुख खबरें

घरेलू PNG Connection बढ़ाने को सरकार ने शुरू की APM Gas प्रोत्साहन योजना

DFCCIL ने NCR और गुजरात के बीच शुरू की नई Parcel Train सेवा, मुंबई तक पहुंचेगा सामान

Bareilly में Law Student पर हलाला का दबाव बनाने और मारपीट पर FIR

Mahua Moitra विवाद में सांसद अरविंद सावंत ने Om Birla को पत्र लिखा