Brahmos Missile: भारत ने चीन का कर दिया स्थायी इलाज, समुंद्र में उठाया ये बड़ा कदम

By अभिनय आकाश | Mar 14, 2023

भारत ने देश की सीमा पर आंख उठाने वालों का परमानेंट इलाज कर दिया है। भारत के इस कदम से चीन तो चित हुआ ही है पाकिस्तान भी परेशान नजर आ रहा है। भारत के इस कवच का नाम ब्रह्मोस है। भारतीय सेना लेह-लद्दाख से लेकर समुंद्र तक चीन की हर चालबाजी का जवाब देने के लिए कमर कस चुकी है और अब भारतीय नौसेना के एक फैसले ने चीन की टेंशन बढ़ा दी दी है। समुंद्र में चीन को जवाब देने के लिए भारतीय नौसेना अपने बेड़े में दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस को तैनात करने जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: Raftaar Top 10 News | पाकिस्तान को सालभर बाद भी डरा रहा ब्रह्मोस का धमाका, पंजाब में बढ़ता कर्ज बना किसानों का 'काल'

भारतीय नौसेना अपनी ताकत में और इजाफा करने जा रही है। नौसेना अपने जंगी जहाजों के लिए 200 से ज्यादा ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों का ऑर्डर देने जा रही है। इन मिसाइलों को समुंद्र में फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा। इन मिसाइल्स की कीमत करीब 20 हजार करोड़ रुपये है। भारतीय नौसेना जल्द ही इन मिसाइल्स का ऑर्डर देने जा रही है। यह रक्षा मंत्रालय में आखिरी चरण में है और जल्द ही रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में इस पर चर्चा होने जा रही है।

इसे भी पढ़ें: Xi Jinping ने चीनी सेना को ‘‘ग्रेट वॉल ऑफ स्टील’’ बनाने का संकल्प लिया

ब्रह्मोस की तैनाती के बाद हिंद महासागर के पास गश्त लगाते चीन के जहाज अब ऐसी हिमाकत में बारे में सोचेंगे भी नहीं। इन 200 सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों को सभी फ्रंट लाइन युद्ध पोतों पर तैनात किया जाएगा। जल्द ही इस प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। भारतीय नौसेना के जहाजों के लिए ब्रह्मोस एंटी शिप अटैक ऑपरेशन में काम आने वाला अहम हथियार है। समुंद्र में दुश्मनों से निपटने के लिए ब्रह्मोस एक अहम हथियार है। 


 

प्रमुख खबरें

पुतिन और ज़ेलेंस्की के साथ PM मोदी के अच्छे संबंध, रूस-यूक्रेन संघर्ष में मजबूत भूमिका निभाने में सक्षम भारत

बांग्लादेश में भारत विरोधी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी का अंतिम संस्कार, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

BJP का राहुल गांधी पर गंभीर आरोप: गौरव भाटिया बोले- विदेश में राष्ट्रहित के खिलाफ भारत विरोधी ताकतों से कर रहे गठजोड़

बंगाल में PM मोदी ने वंदे मातरम को कहा राष्ट्रीय जागरण मंत्र, विवाद के बीच दिया बड़ा संदेश