कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए भारत ने मुश्किल कार्य को संभव कर दिखाया: जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2021

कुवैत सिटी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुवैत में चिंतित प्रवासी भारतीयों को आश्वासन दिया कि भारत में कोविड​​​​-19 की दूसरी लहर कम हो रही है और सरकार ने महामारी को रोकने के लिए मुश्किल दिख रहे कार्य को संभव कर दिखाया।’’ तेल के मामले में समृद्ध इस देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर बृहस्पतिवार तड़के यहां पहुंचे जयशंकर बैठकों के समापन पर यहां प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, कोविड​​​​-19 की दूसरी लहर घटने लगी है। मई की शुरुआत की तुलना में अब नए मामलों की दैनिक संख्या कम हो रही है।

इसे भी पढ़ें: मुंबई में अभी लागू रहेंगे श्रेणी-3 के प्रतिबंध, बीएमसी ने दी जानकारी

विदेश मंत्री ने मदद के लिए विदेश में रह रहे भारतीय समुदाय के योगदान की भी सराहना की। इससे पहले, जयशंकर ने खाड़ी देशों में भारत के राजदूतों से मुलाकात की। जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कुवैत के विदेश मंत्री शेख अहमद अल नासिर अल सबा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य, खाद्य, शिक्षा, ऊर्जा, डिजिटल क्षेत्र में और कारोबार सहयोग पर चर्चा की। विदेश मंत्री के इस दौरे के दौरान भारत और कुवैत ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत भारतीय घरेलू कामगारों को एक कानूनी ढांचे के दायरे में लाकर उनकी भर्ती को सुव्यवस्थित करते हुए कानून का संरक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, LeT का पाकिस्तानी आतंकी Yasir ढेर

Teachers Day: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने 82 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया

Ahmedabad-Surat Courts को Bomb Threat, ईमेल से हड़कंप; सुरक्षाकर्मी अलर्ट पर

Jhiram Ghati Naxal Attack: विशेष NIA Court ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया