भारत ने बना दिया समुंदर वाला F-35, राजनाथ सिंह के बयान ने उड़ाए दुनिया के होश!

By अभिनय आकाश | Aug 27, 2025

दुनिया में एक देश के पास हवा में उड़ने वाला एफ 35 है। आपने समुंदर में दौड़ने वाला एफ 35 बनाकर दिया है। ये मेड इन इंडिया है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया और दुनिया की नींद ही उड़ा दी। 26 अगस्त 2025 का दिन भारतीय नौसेना और देश की रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ। विशाखापट्नम के पूर्वी नौसेना कमांड में आयोजित एक भव्य और ऐतिहासिक समारोह में रक्षा मंत्री ने एक साथ दो अत्याधुनिक फ्रीगेट आईएनएस उदयगिरी और आईएनएस हिमगिरी को भारतीय नौसेना को सौंप दिया। लेकिन इस ऐतिहासिक अवसर की सबसे बड़ी बात सिर्फ युद्धपोत नहीं बल्कि राजनाथ सिंह का वो बयान बना, जिसने न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 

इसे भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू के अस्पताल में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की

कई मिसाइल की ताकत समेटे हुए हैं शिप

6670 टन वजन वाले ये फ्रिगेट्स आधुनिकतम हथियारों, सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से लैस है। इनमें ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, एमएफ-स्टॉर सर्विलांस रडार, बराक-8 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल सिस्टम और अत्याधुनिक एंटी सबरमीन क्षमता शामिल है। इनका नया डिजाइन रडार, इंफ्रारेड, ध्वनि और मेगनेटिक सिग्नेचर्स को कम करता है जिससे ये और अधिक स्टेल्थ हो जाते हैं और इन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता है। मुंबई में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में 'उदयगिरि' और कोलकाता में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स में 'हिमगिरि' बना है।

नेवी के ये सबसे आधुनिक वॉरशिप

हिमगिरी और उदयगिरी नीलगिरी क्लास के स्टेल्थ फ्रिगेट है, इन्हें प्रोजेक्ट 17ए के तहत बनाया गया है और ये नेवी के सबसे आधुनिक वॉरशिप है। प्रोजेक्ट 17ए नेवी की शिपबिल्डिंग रोडमैप का अहम हिस्सा है। नीलगिरी क्लास के वॉरशिप शिवालिक क्लास फ्रिगेट्स (प्रोजेक्ट 17) की सफल परंपरा पर आधारित है। 

प्रमुख खबरें

WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी को RCB और Mumbai Indians के बीच होगा पहला मैच

Kotia सीमा विवाद पर Naveen Patnaik ने सीएम माझी को लिखा पत्र, केंद्र से दखल की मांग

Ghaziabad Court ने बैंक धोखाधड़ी में बरी 2 आरोपियों को PMLA में दोषी ठहराया

रूसी हमलों से Kyiv में बुनियादी ढांचा प्रभावित, पानी और बिजली सेवा हुई ठप