भारत, इसके करुणा और भाईचारे के मूल्यों के लिए ऐतिहासिक दिन: PM मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नागरिकता (संशोधन) विधेयक के संसद से पारित होने को भारत और इसके करुणा तथा भाईचारे के मूल्यों के लिए ऐतिहासिक दिन करार दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि विधेयक ‘‘वर्षों तक पीड़ा झेलने वाले अनेक लोगों के कष्टों को दूर करेगा।’’ मोदी ने राज्यसभा में विधेयक का समर्थन करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

राज्यसभा ने आज इस विधेयक को मंजूरी दे दी और इसके साथ ही पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा बांग्लादेश से आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने की विधायी प्रक्रिया को मूर्त रूप मिल गया। विधेयक के पक्ष में 125 और विरोध में 105 मत पड़े। भाजपा के सहयोगी दलों-जदयू और शिरोमणि अकाली दल के साथ ही अन्नाद्रमुक, बीजद, तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस ने विधेयक का समर्थन किया।

प्रमुख खबरें

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार

Saint Vincent and the Grenadines में हिंसक गोलीबारी, चार लोगों की मौत और चार अन्य घायल

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास