Australia Tour: आखिरी मैच में 2-3 से हारी Team India, रोमांचक Hockey Series 2-2 से बराबर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2026

 भारतीय महिला हॉकी टीम चार मैचों की दोस्ताना श्रृंखला के आखिरी मैच में आस्ट्रेलिया से 2 . 3 से हार गई जिससे श्रृंखला 2 . 2 से बराबरी पर खत्म हो गई। भारत ने दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत कौर के गोल के दम पर बढत बना ली थी। दूसरे क्वार्टर में दीपिका सोरेंग ने 23वें मिनट में गोल करके भारत की बढत दुगुनी कर दी। हाफटाइम तक स्कोर 2 . 0 था। आस्ट्रेलिया ने तीसरे क्वार्टर में एबी विल्सन (42वां) और ओलिविया डेानेस (44वां) के गोल के दम पर वापसी की। कर्टनी शोनेल ने 58वें मिनट में गोल करके आस्ट्रेलिया को 3 . 2 से जीत दिलाई। इस हार के बावजूद यह दौरा भारत के लिये अच्छा रहा।

तीसरे मैच में भारतीय टीम ने 2 . 1 से जीत दर्ज की। इस दौरे पर भारत ने हर विभाग में प्रभावित किया और डिफेंस तथा मिडफील्ड में प्रदर्शन में काफी सुधार देखने को मिला। नेशंस कप के जरिये भारत के पास 2026 . 27 सत्र के लिये एफआईएच प्रो लीग में वापसी का भी मौका है जो लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 का क्वालीफायर भी है।

प्रमुख खबरें

Aksar 2 में अभिनव शुक्ला का किसिंग सीन देख दुखी हुई थीं Rubina Dilaik

गलतियां नहीं मान रही सरकार, Owaisi का तंज- विपक्ष को दोष देना बंद करो

NEET Protest: Yogi Adityanath का Congress-SP पर बड़ा आरोप, छात्रों को कर रहे बदनाम

OTT पर रिलीज़ हुई Masters of the Universe, Nicholas Galitzine के ही-मैन अवतार के मुरीद हुए फैंस