चीन, मलयेशिया सहित चार देशों से भारत ने शुरू की एल्यूमीनियम फॉयल की डंपिंग जांच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2020

नयी दिल्ली। भारत ने एल्यूमीनियम डंपिग के बारे में घरेलू विनिर्माताओं की शिकायत मिलने के बाद चीन, इंडोनेशिया, मलेशिया और थाइलैंड से आने वाले एल्यूमीनियम फॉयल की कथित डंपिग के खिलाफ जांच शुरू की है। हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज, रविराज फॉयल्स और जिंदल इंडिया ने वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) के समक्ष आवेदन कर इन देशों से आने वाले एल्यूमीनियम फॉयल के खिलाफ डंपिंग जांच का आग्रह किया।कंपनियों ने इन चार देशों से भारत में आयात किये जाने वाले ‘80 माइक्रोन और उससे कम दर्जे के एल्यूमीनियम फॉयल’ के आयात की डंपिंग किये जाने की शिकायत की है।

प्रमुख खबरें

Market Recovery: सेंसेक्स-निफ्टी में आखिरी घंटे की जबरदस्त खरीदारी, IT और Pharma शेयर्स में तगड़ी तेजी

UP Fake Doctors Scam: उत्तर प्रदेश में BAMS की फर्जी डिग्री से बने 41 डॉक्टर, Board ने FIR के दिए कड़े आदेश

Sikkim CM Prem Singh Tamang की पहल: Noida से सकुशल मिली लापता महिला Indra Kala Subba

2027 Goa Election में E20 Petrol बना मुद्दा! Kejriwal का ऐलान– हमारी सरकार बनी तो 5 दिन में करेंगे बैन